Breaking News

कतरास : एसएसपी ने दिये कई निर्देश, चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

कतरास : कतरास में दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को कांको मोड़ आठ लेन में ट्रैफिक और विधि-व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी एवं डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर पहुंचे.

मौके पर मौजूद बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह एवं कतरास थानेदार असित कुमार सिंह को विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिये. फिर कांको मोड़, राहुल चौक एवं गुहीबांध में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. ट्रैफिक इंचार्ज सार्जेंट मेजर राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने वाहनों में लगायी गयी ब्लैक फिल्म को उतरवाया. बगैर सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों पर फाइन लगायी. बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले से भी फाइन ली गयी. वाहनों के इंश्योरेंस एवं प्रदूषण का पेपर की जांच की गई. वाहन चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक पुलिस कों देख अपने-अपने वाहन वापस लेकर भागते देखे गये.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *