Breaking News

धनबाद : तोपचांची व राजगंज में अवैध खाद-बीज की दुकान सील, कई दुकानों की जांच

धनबाद : जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को तोपचांची व राजगंज में सात खाद-बीज व कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानों में उपलब्ध स्टॉक, कीटनाशक और खाद की गुणवत्ता तथा माप-तौल उपकरणों की बारीकी से जांच किया.

डीएओ श्री मिश्रा ने बताया कि किसानों को सही दाम और गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो, इसके लिए सख्ती बरती जा रही है. सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे खाद निर्धारित मूल्य पर ही बेचें और कीटनाशकों में किसी भी तरह की मिलावट या नकली उत्पाद न रखें. इस दौरान दुकानों से खाद और कीटनाशक के नमूने कों परीक्षण के लिए संग्रहीत किये गये.

दुकानदारों को दी चेतावनी

तोपचांची में संचालित एक अवैध दुकान को टीम ने सील कर दिया. डीएओ ने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस के खाद-बीज या कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि नियमों का पालन करें. किसानों के साथ धोखाधड़ी न करें. आगे भी इसी तरह की छापेमारी जारी रहेगी. गड़बड़ी पाये जाने पर दुकान का लाइसेंस रद्द करने से लेकर कानूनी कार्रवाही की जायेगी.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *