Breaking News

दिल्ली मे बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ के प्रतिनिधियों ने केन्द्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपा

धनबाद / दिल्ली :धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में बुधवार को नई दिल्ली में मुखिया संघ ने केंद्रीय ग्रामीण और पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान मुखिया संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री को मांग-पत्र सौंपा। विचार-विमर्श के बाद मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। मुखिया संघ ने बकाया भुगतान लगभग एक वर्ष से लंबित चार किस्त टाईड और चार किस्त अनटाईड का भुगतान करने की मांग की गई। पूरे झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायती राज को 15वें वित्त आयोग की राशि नहीं दी गई है, जिसपर अतिशीघ्र संज्ञान लेने की मांग की गई।

यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट अतिशीघ्र जारी करने पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद ने बताया कि सितंबर माह में झारखंड सरकार के संबंधित विभागों के साथ केंद्रीय मंत्री ने बैठक कर विचार-विमर्श की बात कही। 15वें वित्त आयोग के भुगतान के आलोक में राज्य सरकार को प्रस्तावना भेजी जाएगी। मंत्री ने जल्द मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया।

ईस दौरान मुखिया संघ अध्यक्ष रिंकू देवी समेत फागु महतो, धनेश्वर महतो, समीर कुमार लाला उर्फ राजा लाला, नरेश गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा, बॉबी महतो, कैलाश रवानी, आदर्श मिश्रा, पिंकी देवी, शिल्पी देवी, संपत घोषाल, दिनेश प्रमाणिक, हरी साव व अन्य मुखिया शामिल थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *