Breaking News

धनबाद : प्राथमिक विद्यालय से चुराया टीवी-एसी बरामद, चार गिरफ्तार

धनबाद : जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्दू प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर टीवी व एसी चोरी मामले का जोगता पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

उनलोगों की निशानदेही पर चुराये गये टीवी व एसी को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस संबंध में जोगता थानेदार पवन कुमार ने थाना परिसर में रविवार को बताया कि तीन जुलाई की रात में उर्दू प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर टीवी व एसी चोरी कर ली गयी थी.

स्कूल की सचिव की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

विद्यालय की सचिव काजल देवी की शिकायत पर जोगता थाना में कांड संख्या 19/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था. छानबीन के दौरान गुप्त सूचना पर मोदीडीह दो नंबर निवासी निक्की उर्फ भकुआ, हर्ष कुमार सिंह उर्फ टिंकू कुमार, पिंटू सिंह तथा टाटा सिजुआ 1 नंबर निवासी मुकुल उर्फ मकड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, तो उनलोगों ने घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार की. चुराये गये टीवी व एसी को बरामद कर लिया गया है. छापेमारी टीम में पुअनि शीतल उरांव, मोहन बहादुर खत्री, सह अनि संतोष कुमार भगत, विनोद नारायण सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

धनबाद : महिला से पर्स छीनकर फरार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *