Breaking News

धनबाद : विधायक रागिनी सिंह ने एनओसी के लिए पथ निर्माण के सचिव को सौंपा पत्र

धनबाद : एनएच-218 पर जलापूर्ति की पाइप लाइन बिछाने को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिख कर एनओसी निर्गत करने की मांग की है.

कहा कि झरिया क्षेत्र में वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या है. विशेष रूप से झरिया कोयलांचल क्षेत्र में भूमिगत अग्नि व प्रदूषण ने नागरिकों का जीवन कष्टदायक बना हुआ है. इसलिए एनओसी निर्गत किया जाए, ताकि पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र हो सके और धनबाद झरिया के लाखों लोगों कों योजना का लाभ मिल सके.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

धनबाद : महिला से पर्स छीनकर फरार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *