Breaking News

सिजुआ स्टेडियम का दीवार ढहा, जीएम ने तत्काल निर्माण का दिया निर्देश

सिजुआ : बीसीसीएल की ऐतिहासिक धरोहर सिजुआ स्टेडियम का दीवार अतिवृष्टि का शिकार हुआ। विगत तीन दिनो से लगातार हो रही बारिश की वजह से देर शाम स्टेडियम का सीडिंग साइड स्थित वीआईपी पंडाल के बगल में 60 फीट बाउंड्री वॉल पूरी तरह धराशायी हो गया।

सूचना पाकर सिजुआ एजुकेशनल व स्पोर्टस क्लब के सचिव सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होने तत्काल सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही स्टेडियम पहुंचे। उन्होने दीवार की स्थिति का मुवाअना किया। तत्पश्चात उन्होने संवेदक को अविलंब बाउंड्री वाल निर्माण का निर्देश दिया।

इधर स्टेडियम का‌ देखरेख करने वाली सिजुआ स्पोर्टस‌ क्लब के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा की दीवार ढहने से‌ स्टेडियम पूरी तरह असूरक्षित हो गई है। असामाजिक तत्वो का मैदान व स्टेडियम में आवाजाही लगा रहेगा। सूरक्षा की दृष्टिकोण से जल्द दीवार निर्माण हो।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद मंडल कारा में देर रात छापेमारी, पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में सोमवार देर रात डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *