Breaking News

धनबादः सिविल कोर्ट परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्री योग दिवस पर किया योग

धनबाद : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार की सुबह धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के तमाम न्यायिक पदाधिकारी, कोर्ट कर्मी और अधिवक्ताओं ने सहभागिता की.

योग शिक्षक की देखरेख में सभी योगासन, प्राणायाम और विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया. इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए योग जरूरी है.योग सिर्फ व्यायाम नहीं, यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का एक माध्यम है. यह भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है. प्राणायाम और योग मुद्राएं शरीर में प्राणवायु का संचार करती हैं और मानसिक शांति प्रदान करती हैं. स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है.

अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने कहा कि तेज रफ्तार जिंदगी में लोग तनाव, चिंता और अवसाद से जूझ रहे हैं. ऐसे समय में योग न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कारगर है. उन्होंने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम और सभी लीगल लिटरेसी क्लबों में डालसा द्वारा पीएलवी एवं पैनल अधिवक्ताओं के माध्यम से योग कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीएस घोष, अवर न्यायाधीश राजीव कुमार सिंह, शमा रोशनी कुलू तथा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिजीत पाण्डेय समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी शरीक हुए.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधि सम्मेलन, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

सिजुआ : सिजुआ क्लब परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (रा. को. म. यू) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *