Breaking News

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, 2 को गोली लगी और 1 का पैर टूटा

धनबाद : धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध ओपी इलाके में सोमवार की अहले सुबह रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों के साथ मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए .जबकि भागने के दौरान एक अपराधी का पैर टूट गया.

गिरफ्तार तीनों अपराधी रांची एयरपोर्ट थाना हत्याकांड में थे शामिल

पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल है. सभी प्रिंस खान गिरोह के शूटर हैं और रांची के एयरपोर्ट थाना हत्याकांड में शामिल थे. फिलहाल सभी गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ की जा रही है.

गिरफ्तार अपराधियों से चल रही पूछताछ : धनबाद एसएसपी

इस मामले को लेकर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि प्रिंस खान के गुर्गे लगातार कई कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं. इनके भागाबांध ओपी इलाके में सक्रिय होने की खबर मिली.

इसके बाद धनबाद पुलिस और रांची पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्यवाई की है. मुठभेड़ में घायल शूटर एयरपोर्ट हत्याकांड मामले से जुड़े हैं. सभी से पूछताछ चल रही है और इनके नेटवर्कों को खंगाला जाएगा.

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के कुछ गुर्गे भागाबांध इलाके में छिपे हैं. सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.

मुठभेड़ के दौरान अपराधी विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी है, जबकि भागने के दौरान अफजल उर्फ अमन घायल हो गया और उसका पैर टूट गया. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

आपको बता दें कि बीते शनिवार की रात प्रिंस खान के शूटर रांची के एयरपोर्ट थाना में स्थित होटल में घुसकर संचालक के भाई की हत्या कर दी थी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस इसमें शामिल अपराधियों की तलाश कर रही थी.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गो संग मनाई होली

धनबाद : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने होली के अवसर पर शहर के सबलपुर स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *