Breaking News

डुमरा में ज्वेलरी शॉप पर बड़ा हाथ साफ, 16–17 लाख की ज्वेलरी चोरी – DVR डिलीट कर चोर हुए फरार                       

धनबाद : बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा बीसीसीएल रीजनल अस्पताल स्थित लक्ष्मी मेडिकल के सामने भगवती अलंकार ज्वेलर्स में शातिर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 16 से 17 लाख रुपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

दुकान के मालिक शिवलाल स्वर्णकार ने बताया कि चोर काफी शातिर तरीके से दुकान में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। चोरी के बाद चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की दिशा बदल दी, DVR से सारे वीडियो फुटेज डिलीट कर दिए और कैमरों के तार व वायर भी नोच दिए, ताकि घटना का कोई सबूत न मिल सके।

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच सीआईडी की स्पेशल टीम बोकारो से डुमरा पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

जांच के दौरान सीआईडी डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा। बोकारो से आए डॉग स्क्वॉड में जॉनसन कुमार आइन्ड अपने प्रशिक्षित डॉग “न्यूटन” के साथ जांच में शामिल हुए, वहीं डॉग स्क्वॉड के सुमन कुमार शर्मा भी जांच में मौजूद थे। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद अभी तक कोई ठोस सुराग या सबूत हाथ नहीं लग पाया है।

घटना की सूचना पाकर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अंकित सिन्हा और हरिहरपुर थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हर एक बिंदु पर गहन जांच की।

फिलहाल बाघमारा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबादः सिंह मेंशन में होली मिलन, नवनिर्वाचित मेयर संजीव ने समर्थकों संग मनाई होली

धनबाद : धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *