Breaking News

बैलगाड़िया टाउनशिप में नवनिर्मित टीओपी का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने किया

धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरूवार को बेलगड़िया टाउनशीप में नवनिर्मित टाउन आउट पोस्ट (टीओपी) का उद्घाटन किया। कहा कि यहां के लोगों को अब पुलिस की मदद के लिए बलियापुर जाने की आवश्यकता नहीं है।

अब पुलिस से संबंधित समस्याओं का समाधान टीओपी के माध्यम से ही किया जाएगा। यहां पदस्थापित पुलिस अधिकारी लोगों के सहयोग से समस्याओं का निराकरण करने की कोशिश करेंगें। कहा कि बहुत जल्द बेलगड़िया टाउनशीप में पांच सौ सोलर लाइट लगाऐ जाएगें। साफ-सफाइ के लिए कचरों का डोर-टू-डोर कलेक्शन किया जाएगा। मरीजों के लिए बेलगड़िया टाउनशीप को दो एंबुलेंस उपलब्ध कराने की योजना है। शादी-विवाह आदि सामाजिक कार्यों के लिए यहां एक मैरेज हॉल का निर्माण कराया जाएगा।

युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दे स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अंजली कुमारी नामक युवती के सवाल पर डीसी ने कहा कि शराबखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए यहां के लोगों को आगे आने की जरूरत है। सामुहिक प्रयास से ही सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगाया जाना संभव है। डीसी ने यह भी कहा कि बेलगड़िया टाउनशीप को संवारने व इसके सुरक्षा की जिम्मेवारी टाउनशीपवासियों की सामुहिक जिम्मेवारी है। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि लोगों के सामुहिक प्रयास से ही विधि-व्यवस्था को बनाऐ रखना संभव है। सहायक रजिस्ट्रार सुरज कुमार, सलाहकार डीएन महापात्रा, चीफ मैनेजर संजय कुमार, सिनियर मैनेजर आलोक डोकानिया, अजय भारतीय, राजेश कुमार, कार्यपालक अभियंता अमरेन्द्र कुमार, आजाद हुसैन, मन्नु शर्मा, सीमा देवी, बुंदेश्वर पासवान, मनु पासवान, अंजली कुमारी, गीता देवी, सोनी देवी, दुलाली देवी, पुणिमा देवी आदि मौके पर थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधि सम्मेलन, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

सिजुआ : सिजुआ क्लब परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (रा. को. म. यू) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *