Breaking News

CDS अनिल चौहान आज रांची आयेंगे, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

रांची : तीनों सेनाओं के अध्यक्ष CDS जनरल अनिल चौहान आज गुरुवार को रांची पहुंचेंगे. वह आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे. मालूम हो की कल 19 सितंबर से रांची में तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) शुरू होने जा रहा है.

रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो आयोजित किया जायेगा.

सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

इसी बीच कल 17 सितंबर को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डिफेंस एक्सपो के बारे में जानकारी दी. साथ ही मंत्री और सैन्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री को तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधि सम्मेलन, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

सिजुआ : सिजुआ क्लब परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (रा. को. म. यू) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *