Breaking News

कतरास में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष नजर

कतरास : दुर्गापूजा के अवसर पर कतरास इलाके के जीएनएम हाई स्कूल, रानीबाजार और रेलवे के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मेले में लोगों की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है.

बुधवार को कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने मेले के दौरान सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

24 घंटे पुलिस बल की तैनाती

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि कतरास में शांतिपूर्ण माहौल में मेला संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए मेला अवधि में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पुलिसकर्मियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में मुस्तैद रहकर भीड़ पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. भीड़ को नियंत्रित रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है.

पूजा पंडालों में तैनात हैं दंडाधिकारी

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गयी है. पुलिस और प्रशासन आपसी समन्वय के साथ विधि-व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और मेला घूमने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

उन्होंने श्रद्धालुओं से शांति और सौहार्द के साथ मेला घूमने तथा मां दुर्गा के दर्शन करने की अपील की. साथ ही, शांतिपूर्ण आयोजन में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया.

बैठक में शामिल हुए पुलिस पदाधिकारी

बैठक में सहायक निरीक्षक मनोज कुमार, दुर्गेश सिंह, सोनू प्रसाद, पवन तिर्की और सत्येंद्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. अवर सहायक निरीक्षक शैलेश कुमार, रोशन मिंस, गौतम कुमार और कर्मदेव प्रजापति भी बैठक में शामिल हुए.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

हर महीने 5 हृदय रोगियों की मुफ्त एंजियोप्लास्टी, स्टेंट भी फ्री; जीवन रेखा ट्रस्ट का बड़ा एलान

धनबाद : हृदय रोग के महंगे इलाज के कारण किसी जरूरतमंद की जिंदगी दांव पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *