Breaking News

बलियापुर पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, 80 हजार रु. व हथियार बरामद

धनबाद : बलियापुर थाना क्षेत्र के हीरक मोड़ स्थित बिरसा पेट्रोल पंप पर 23 सितंबर की देर रात हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को शेख अमन व विपुल सिंह को गिरफ्तार किया है.

उनके पास से लूट के करीब 80 हजार रुपये बरामद किए हैं. साथ ही वारदात में प्रयुक्त नकली हथियार, बाइक व इंडियन ऑयल का कैश बैग समेत अन्य सामान भी बरामद हुए हैं.

यह जानकारी सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 12 बजे अपराधियों ने बिरसा पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूटपाट की थी. वे पेट्रोल पंप से करीब 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे. घटना के बाद बलियापुर थाना में कांड संख्या 161/2026 दर्ज किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की. तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंदपुर के गायदेहरा निवासी शेख अमन व रोहतास (बिहार) निवासी विपुल सिंह के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनके पास से घटना में प्रयुक्त नकली बंदूक, बाइक, लूट के करीब 80 हजार रुपये व इंडियन ऑयल का कैश बैग बरामद किया गया है.

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार शेख अमन का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ वर्ष 2025 में बलियापुर थाना में कांड संख्या 126/2025 दर्ज है. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में बारूद वाहन ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, तेलमोच्चो में भीषण सड़क हादसा

धनबाद : धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर तेलमच्चो गोलाई के समीप रविवार दोपहर एक बारूद वाहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *