
धनबाद/बाघमारा, 17 फरवरी 2025 धनबाद जिले के बाघमारा के बेनिडीह स्थित संचालित अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, ब्लॉक-2 बेनीडीह में 20 मजदूरों को चार माह से वेतन न मिलने और 30 मजदूरों के नियोजन की मांग को लेकर ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले समाजसेवी कन्हाई चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण और वर्कर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे
धरना स्थल पर भारी संख्या में मजदूरों और महिलाओं का जुटान देखा गया।
धरना स्थल पर बाघमारा राजद अध्यक्ष भोलू यादव भी पहुंचे और मजदूरों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने मजदूरों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि अगर प्रबंधन जल्द समाधान नहीं करता, तो आंदोलन और तेज होगा।
समाजसेवी कन्हाई चौहान ने खोली प्रबंधन की पोल
धरना के संबंध में जब समाजसेवी कन्हाई चौहान से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि 2022 में भी 18 दिनों तक धरना दिया गया था, जिसके बाद धनबाद एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, बाघमारा के सीओ कमल किशोर, ब्लॉक-2 के अधिकारी टी एस चौहान और प्रबंधन के बीच वार्ता हुई थी। तब 20 मजदूरों को नियोजन दिया गया और 30 अन्य मजदूरों को भविष्य में नियोजन देने का आश्वासन मिला था।
लेकिन, स्थिति और खराब हो गई। अब न केवल 30 मजदूरों को नियोजन नहीं मिला, बल्कि पहले से कार्यरत 20 मजदूरों का भी नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक का वेतन रोक दिया गया। मजदूर भूखमरी की कगार पर हैं, और प्रबंधन सुनवाई करने को तैयार नहीं है।
प्रबंधन ने साधी चुप्पी
कोई स्पष्ट जवाब नही दिया।
इससे मजदूरों में आक्रोश और बढ़ गया, जिससे आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया।
महिलाओं ने भी खोला मोर्चा
.धरना स्थल पर महिलाओं की भी अहम भागीदारी देखी गई। साबो देवी ने ऐलान किया कि यह लड़ाई अब आर-पार की होगी। उन्होंने कहा कि जब तक मजदूरों को उनका हक नहीं मिलता, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
अब देखना यह है। कि प्रशासन और प्रबंधन मजदूरों की मांगों पर क्या रुख अपनाते हैं। अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।