
कतरास : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार कों रामकनाली ओपी प्रांगण में शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि ने की।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से रामनवमी पर्व को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
बैठक में जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही डीजे और बाजे के उपयोग को लेकर भी विशेष रूप से बातचीत हुई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही ध्वनि स्तर नियंत्रित रखा जाए, जिससे आम लोगो को को कोई भी परेशानी न हो।
बैठक के अंत में शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने का संकल्प लिया।
मौके पर रामकनाली ओपी विनय पासवान, गोवर्धन महतो, बिनोद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।