
धनबाद : जिले के राजगंज थाना के नए थाना प्रभारी की नियूक्ति कर दी गई है. हाल ही में पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद आए संजीव कुमार को राजगंज के नए थानेदार न्यूक्त किया गया है।
वे पुलिस लाइन में ‘वेटिंग फॉर पोस्टिंग’ पर थे। विभागीय सीमित परीक्षा पास कर सब इंस्पेक्टर (एसआई) बने संजीव कुमार को अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अलीशा कुमारी के लाइन क्लोज के बाद खाली था पद
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया गया था। इसके बाद से यह पद खाली पड़ा था और नए थानेदार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब संजीव कुमार की नियुक्ति के साथ ही इन सभी कयासों पर पूर्ण विराम लग गया है।