Breaking News

रामनवमी को लेकर सोनारडीह ओपी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील

कतरास: रामनवमी के मद्देनज़र सोनारडीह ओपी प्रांगण में शांति समिति के सदस्यों के साथ मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी दिलीप पाल ने की।

जिसमें क्षेत्र में त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाएं. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत प्रशासन को जानकारी दें. ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।


इस दौरान जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं और तय समय-सीमा का पालन किया जाए।


इसके अलावा डीजे और बाजे के उपयोग को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए. अधिकारियों ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन अनिवार्य होगा और ध्वनि स्तर नियंत्रित रखा जाए. जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


बैठक के अंत में शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर एसआई राजकुमार सिंह, एसआई राजू कुमार, गणेश प्रसाद सिंह, बबलू शर्मा, गुड्डू रवानी, दिनेश सिंह, रामप्रवेश राय, सुबोध कुमार शर्मा, विश्वनाथ दत्ता, नीरज शर्मा, सुदेश दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

बाघमारा के चिटाही धाम का श्री श्री रामराज मंदिर, जहां 100 वर्षों से मन रही भव्य रामनवमी

बाघमारा : भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी के दिन पूरे देश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *