
कतरास : लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर मंगलवार को कतरास के कतरी नदी स्थित छठ घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. हज़ारों की संख्या में छठ व्रतियों ने कतरी नदी के पवित्र जल में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य अर्घ्य अर्पित किया।
हाथों में सूप लिए व्रतियों ने पूरी निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की आराधना की. इस दौरान व्रतियों ने अपने परिवार के सुखी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और समाज में आपसी भाईचारे व शांति की मंगल कामना की घाटों पर गुंजायमान छठी मइया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती देखी गई प्रशासन की चौकसी के कारण भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रही. प्रकाश व्यवस्था: नगर निगम और स्थानीय कमेटियों द्वारा घाट पर रोशनी (लाइटिंग) का शानदार प्रबंध किया गया था।
जिससे शाम के समय व्रतियों को कोई असुविधा न हो सूर्य मंदिर पूजा कमेटी की सक्रियता कतरी नदी स्थित सूर्य मंदिर पूजा कमेटी के सदस्य पूरे समय सक्रिय रहे कमिटी द्वारा घाट पर आने वाले जनप्रतिनिधियों में वार्ड नंबर 5 के पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड 3 के पार्षद प्रतिनिधि विनायक गुप्ता, कतरास थानेदार व अंगार पथरा ओपी प्रभारी को भी गुलदस्ता दे कर भव्य स्वागत किया गया।
