Breaking News

धनबाद मंडल कारा का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं की हुई जांच

धनबाद : धनबाद मंडल कारा की व्यवस्थाओं को परखने के लिए गुरुवार को जिले के आला अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया. टीम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

अधिकारियों ने जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों, अस्पताल व कार्यालयों का भ्रमण कर सुरक्षा मानकों, कैदियों के रजिस्टर व प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की.

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनबाद बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि यह रूटीन निरीक्षण था और निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं. डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कैदियों को दी जा रही सुविधाओं, भोजन, पानी और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. ताकि जरूरत पड़ने पर उनमें सुधार किया जा सके. छोटी-मोटी कमियों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें दूर किया जाएगा. फिलहाल जेल की समग्र व्यवस्था संतोषजनक पाई गई हैं.
डीसी ने बताया कि जेल में कैदियों के भोजन के राज्य सरकार की ओर से तय स्टैंडर्ड मेनू का पालन हो रहा है. कैदियों को सप्ताह में तीन दिन मांसाहारी भोजन दिया जा रहा है. अब जेल की दीवारों पर भोजन मेनू को प्रदर्शित किया जाएगा.

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह निरीक्षण सुरक्षा ऑडिट का हिस्सा है. जेल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया, जो पूरी तरह दुरुस्त पाई गई. निरीक्षण में सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

77वें गणतंत्र दिवस पर बाघमारा डीएसपी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण


सिजुआ : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाघमारा डीएसपी कार्यालय सिजुआ में गरिमामय एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *